दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एक बार फिर सीएम आवास का एक वीडियो साझा किया है। वीडियो साझा कर भाजपा ने अरविंद केजरीवाल से जवाब मांगा और इसे भ्रष्टाचार का म्यूजियम बताया है। दिल्ली में मुख्यमंत्री का शीश महल एक बार फिर चर्चा में है। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अपने एक्स पर सीएम आवास का वीडियो साझा किया है। जिसमें भाजपा ने दावा किया है कि कभी पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल का आवास रहा किसी सेवन स्टार रिसॉर्ट से कम नहीं है।
